21 जनवरी, 2019

नरेन्द्र मोदी क्यों ? (Why #Modi Again)

सोचो अगर अचानक 1 करोड़ लोग हमारे बॉर्डर पर अचानक हमला कर दें तो क्या होगा, क्या हमारी सेना उन्हें रोक पाएगी ? क्या कोई बम या बंदूक उन्हें रोक पाएगी ? ये सच है और ऐसा होने जा रहा है। आज पाकिस्तान की बर्बादी की कहानी लिखी जा चुकी है, उसकी अर्थव्यस्था चरमरा चुकी है, दूध ब्रेड तक के लिए लोगों के पास पैसा नही बचा है, ऊपर से बढ़ती जनसंख्या का दबाव इसे एक पोटेंशियल बम बना रहा है जो कभी भी फट सकता है। आने वाले 7-8 महीने हमारे लिए बहुत ही घातक है, क्यों ? क्योंकि हमारे देश मे लोकसभा चुनाव है और उसका सीधा असर पाकिस्तान की आज की स्तिथि भी निर्धारित करेगा, विपक्ष का गठबंधन प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से पाकिस्तान के सहयोग से इस चुनाव को अव्यवस्थित करना चाहता है, क्योंकि पाकिस्तान को भी पता है कि विपक्ष की जीत में उसका अस्तित्व है तो वो भी बची खुची ताकत से लगा हुआ है। ऊपर से हाफिज सईद ओर लखवी जैसे आतंकी पाकिस्तान में ये भृम फैला रहे हैं कि उनकी बर्बादी का कारण भारत है तो चढ़ जाओ भारत पे और अपना हक छीन लो, चूंकि पाकिस्तानियों को भी अब देश छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ रहा है तो वो दूसरी तरफ अफगानिस्तान की तरफ ना जाकर भारत की तरफ ही भागेंगे, और जो रईस पाकिस्तानी है वो या तो पश्चिमी देशों की तरफ जाएंगे या फिर खाली होते पाकिस्तान को कब्जाएँगे। तो अब इसका हल क्या है ? क्या लगता है कि इसे कौन रोक सकता है, हमारा मजबूर ठग-बंधन या फिर एक वो मजबूत नेतृत्व जिसने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है, हमारी सेना को वो ताकत कौन दे सकता है ? इस बम को फूटने से कौन रोक सकता है ? क्या वो जो रोहिंज्ञाओं को देश मे बसाने की वकालत करते है और उनखे हक में देश के विरुद्ध लड़ते है ? या वो जो खुद पाकिस्तान जा कर उनसे अपने ही देश में अस्थिरता फ़ैलाने और सरकार को गिराने की गुहार लगाते हैं, गहराई से सोचिए.. व्यक्तिगत, जातिगत और पार्टीवाद के खिलाफ उस सक्षम व्यक्तित्व और नेतृत्व को देखिए जिसमे इस विकराल समस्या से लड़ने और उसका हल करने की क्षमता और ताकत है... नरेंद्र दामोदर दास मोदी..